
Deoghar: होली के त्यौहार को लेकर जिले में मंगलवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न रेस्टोरेंट एवं होटलों का निरीक्षण करते हुए होटल माँ लक्ष्मी पेलेस, होटल बैद्यनाथ, होटल मेगनम, होटल Vioray, वैष्णवी होटल एंड रिसोर्ट आदि का जायजा लिया।

इसके अलावा होटल माँ लक्ष्मी पैलेश में अनुज्ञप्ति की जगह पंजीयन पाया गया। साथ ही Water Testing Report नहीं पाया गया, जिसके पश्चात होटल को चेतावनी देते हुए एक हफ्ते के अंदर अनुज्ञप्ति हेतु आदेशित किया गया। वही संदेहास्पद पनीर का एक वैधानिक नमुना रासायनिक जाने हेतु संग्रह किया गया।
वही होटल Vioray के किचन में Expire Garlic Bread पाया गया, जिसे नष्ट करवाते हुए 2,000 का अर्थ दंड लगया गया। साथ ही होटल वैष्णवी एंड रिसोर्ट के स्टोर में बिना Label Declaration के कुछ खाद्य पदार्थ के पैकेट पाए गए, जिसे विक्रेता को वापस करने का आदेश देते हुए संदेहास्पद पनीर का वैधानिक नमूना रासायनिक जांच हेतु संग्रह किया गया, जिसे जांच हेतु भेजा जाएगा।


