
Giridih News: तिसरी थाना क्षेत्र के संत मेरी हाई स्कूल के सामने सड़क हादसे में शनिवार रात पति की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि पत्नी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

बताया जाता है कि तिसरी थाना के पकड़ियाटांड़ निवासी बुद्धू टूडू, उनकी पत्नी लालमुनी सोरेन और उनका बेटा संजुल हांसदा एक ही बाइक पर सवार होकर श्राद्धकर्म में शामिल होने गुमगी के पंडरिया जा रहे थे।तभी संत मेरी हाई स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयावह था कि बुधू टुडू की मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर ही अचेतावस्था में पड़े रहे। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फौरन 108 एंबुलेंस सेवा और तिसरी पुलिस को दी।पुलिस रात में ही मॉ बेटे केा इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन मां ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। ऱविवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।


