
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के बैजनाथपुर- कुंडा बाइपास सड़क पर स्थित राइस मिल के पास मंगलवार को एक ट्रक के धक्के से बुलेट सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकी दूसरा घायल हो गया। मृतक का नाम 46 वर्षीय रामानन्द मिश्रा है जो कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग आजाद नगर का रहने वाला है।

वहीं घायल का नाम विनोद राउत है जो कुंडा मोड़ का रहने वाला है। उसे इलाज के लिये कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। रिखिया पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक में नया बुलेट लोड था जिसे किसी शोरूम में ले जाया जा रहा था।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पुत्र प्रणव मिश्रा ने कहा है कि मंगलवार की सुबह 09 बजे के आसपास उसके पिता अपने बुलेट बाइक से किसी काम से बैजनाथपुर गये थे। ग्यारह बजे के आसपास वापस लौट रहे थे। उसी क्रम में बैजनाथपुर बाइपास सड़क के पास ट्रक संख्या जेएच 09 ए2 2950 के चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बुलेट में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सभी लोग घटनास्थल पहुंचे और रामानन्द मिश्रा को इलाज के लिये पहले कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गये। वहां के डॉक्टर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उपरांत सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ ओपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमर्टम के बाद शव को परिजनों को शौंप दिया।


