
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित जसीडीह दुमका रेल पटरी के किनारे पुलिस ने बुधवार की सुबह एक अज्ञात शव को बरामद किया था। मृतक का दोनों पैर टूटा हुआ था। वहीं बायां आंख फटा हुआ था। नगर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। कुछ घंटे बाद ही मृतक युवक की पहचान कर ली गयी।

मृतक का नाम 23 वर्षीय दिनेश महथा है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गया था। परिजन हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक देने का आरोप लगा रहे थे।

मां ने लगाया बेटे की हत्या करने का आरोप
पुलिस को दिये बयान में मृतक की मां जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी निवासी संगिता देवी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के बगल में फेंक देने का आरोप लगाया है। कहा है कि उसका बेटा दिनेश महथा टावर चौक स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करता था। 04 मार्च को कपड़ा दुकान से काम करने उपरांत घर लौटा था। शाम को चार बजे घर से कहीं जा रहा था। उससे पुछे कि कहां जा रहा है तो बोला कुछ देर में वापस आ जायेंगें। लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। 05 मार्च को सुबह 10 बजे के आसपास जब कपड़ा दुकान मालिक का फोन मृतक बेटे के फोन पर आया तो नगर पुलिस द्वारा उठाया गया और बताया कि एक व्यक्ति का शव नंदन पहाड़ के नीचे रेलवे ट्रैक के पास मिला है उसी का फोन है। उपरांत परिजनों को सूचना दिया गया।
कहा है कि जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे तो बेटे को मृत पाया। कहा है कि सलौनाटांड़ निवासी होरिल महथा घर पर आकर कुछ दिन पहले धमकी दिया था कि वह उसके बेटे को जान से मार देगा। कहा कि होरिल महथा ने अपने 2-3 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर शव को रलवे ट्रैक के बगल में फेंक दिया है। इधर नगर पुलिस बयान लेने के उपरांत मामले की छानबीन में जुट गयी है।


