
Deoghar: आदिवासी युवती से यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर युवती से यौन शोषण करने और उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने का आरोप है। इसको लेकर साइबर थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है ।

युवती गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं आरोपित युवक देवघर के नगर थाना क्षेत्र का निवासी है।

बताया जाता है कि युवक एक जगह गार्ड की नौकरी करता है। वहीं पर युवती भी काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ। युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद शादी का दबाव पड़ने पर उसने इसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिया । युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती व पकड़े गए युवक के मोबाइल को खंगाला जा रहा है। हालांकि फिलहाल पुलिस इसे बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ बता नहीं रही है।



