Deoghar: आईआईटी और नीट की तैयारी के लिए शहर का जाना माना शिक्षण संस्थान गुरुकुल के छात्र आदित्य राज को आईआईटी एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई है ।

आदित्य राज का ऑल कैटेगरी कंबाइंड रैंक 13924 है। आदित्य को भौतिकी में 35, रसायन शास्त्र में 39, गणित में 24 और कुल 98 अंक प्राप्त हुए । आदित्य ने क्लास 10 तक की पढ़ाई सन फ्रांसिस जसीडीह से की और उसे 97% अंक प्राप्त हुए थे तथा क्लास 12 एसकेपी विद्या विहार से किया और उसमे उसे 86% अंक प्राप्त हुए l


आदित्य के पिताजी का नाम सत्यवान वर्णवाल है तथा उनका पुरनदाहा में किराना दुकान है । 12वीं के रिजल्ट के साथ साथ ही बिना कोई साल ड्रॉप किए ही, आदित्य का आईआईटी एडवांस में सफलता एक विशेष मायने रखता है ।
गुरुकुल की डायरेक्टर डॉ एकता रानी मैडम ने कहा कि क्लास 10th के बाद आदित्य अपना सारा समय गुरुकुल में ही बिताता था और गुरुकुल के शिक्षक रवि शंकर के मार्गदर्शन में ही हमेशा पढ़ाई करता रहा ।
आदित्य राज ने कहा कि उसकी सफलता के पीछे गुरुकुल के सभी शिक्षकों का योगदान है, गुरुकुल के सभी शिक्षक उन्हें अलग से समय देते थे मगर रवि सर का महत्व सबसे विशेष है । आदित्य ने कहा कि लॉकडाउन के वजह से उसके रिजल्ट पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा । कोटा के बड़े बड़े संस्थानों से कोचिंग करने में शिक्षक पर्सनल केयर नहीं कर पाते हैं और डाउट सॉल्व नहीं हो पाता है ।

आदित्य ने जूनियर छात्रों को यह संदेश दिया कि गुरुकुल के टॉप टेन एग्जाम को काफी गंभीरता से लेना चाहिए , क्योंकि यदि आपका चयन टॉप टेन में हो जाता है तो गुरुकुल में निशुल्क रहने की व्यवस्था होती है और पढ़ाई का बहुत अच्छा माहौल रहता है । साथ ही शिक्षक और सीनियर छात्र भी उनके साथ रहते हैं ।



