
Deoghar: देवघर जिला स्थित जसीडीह में शुक्रवार की शाम एक होटल से संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। व्यक्ति की लाश श्री रेस्ट हाउस के कमरा नंबर-3 में पाई गई है।

मृत पाए गए व्यक्ति की पहचान बिहार के शेखपुरा जिले के मकदुमपुर निवासी पंकज कुमार (42) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात को पंकज ने श्रीरेस्ट हाउस में कमरा नंबर- 03 को बुक किया था। पहले अपना सामान कमरे में रख कर वह कहीं चला गया था। फिर कुछ देर बाद वापस लौटा और अपने कमरे में चला गया। जब गुरुवार की दोपहर तक रूम का दरवाजा नहीं खुला। तब होटल के मैनेजर ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कमरा बंद था। मैनेजर कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां पर पंकज बेसुध पड़ा था। बेड पर उल्टी और नाक से काफी खून निकला हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि अत्यधिक शराब के सेवन से मौत हुई है। हालांकि ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।



