
Ranchi: झारखंड के गुमला में गुरुवार को एक हादसा हो गया। मंत्री के काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयीं। हादसे में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समेत 5 लोग घायल हो गये हैं। दुर्घटना गुमला के बसिया प्रखंड में हुई।

झारखंड सरकार की कृषि सहकारिता एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बसिया दौरे पर जा रही थीं। जोलो जाने के दौरान मंत्री के काफिले में चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गयीं। बसिया की बीडीओ की टाटा सुमो कार में चल रहीं थीं। उनकी कार के आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार चल रही थी। स्विफ्ट डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गयी है।

दुर्घटना में बसिया की प्रखंड विकास पदाधिकारी सुप्रिया भगत समेत कुल 5 लोग घायल हो गये। बीडीओ और अन्य कर्मियों को हल्की चोटें आयीं हैं।


