Ranchi: झारखंड कृषक मित्र महासंघ गुरुवार को राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के आवास पर धरना देंगे। कृषक मित्र मानदेय लागू करने की मांग को लेकर धरना देंगे। यह जानकारी बुधवार को महासंघ के अध्यक्ष शशि भगत ने दी।

शशि भगत ने कहा कि कृषक मित्र लगातार मानदेय लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन झारखंड सरकार मानदेय लागू नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस पर पूर्व में सहमति जता चुके हैं। बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे कृषि मित्रों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने खुद कृषक मित्रों को जल्द ही मानदेय देने की बात कही है। लेकिन अब तक कैबिनेट में इस मांग को स्वीकृति नहीं दिला पाए हैं। इसको लेकर कृषक मित्रों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
पांच हजार मासिक मानदेय देने की मांग

कृषक मित्रों की कहना है कि सरकार जल्द से जल्द कैबिनेट में इस मांग को स्वीकृति दे। कृषक मित्रों का आरोप है कि उन्हें समय पर प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी जाती है। कृषक मित्रों ने कृषि विभाग से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नियमित रूप से करने की मांग की है। कृषक मित्रों को पांच हजार मासिक मानदेय देने की मांग की गई है।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्यस्तरीय है। पूरे झारखंड में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार को घोषणा पत्र की याद दिलाई जाएगी। आंदोलन का उद्देश्य कृषक मित्रों की मांग पर सरकार का ध्यान दिलाना है।
Also Read:
- राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में जा रहे West Bengal के प्रतिभागियों पर हमला, भुसावल स्टेशन पर हंगामा

- मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास, World Wrestling Championships में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

- IRCTC केस: दिल्ली की कोर्ट ने राबड़ी और तेजस्वी को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया

- Hazaribag में होटल पर फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली हमले की जिम्मेदारी

- Deoghar: फ्लिपकार्ट-अमेजन कस्टमर केयर व एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार




