
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया गांव में किराना दुकानदार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दुकानदार की मौत हो गई है।

घटना के संबंध में कटिया गांव निवासी घायल गुरु गोविंद पांडेय के भतीजे सूरज पांडेय ने बताया कि गुरु गोविंद अपने दुकान में सोमवार को सामान बेच रहा था। उसी क्रम में गांव के ही कुछ युवक वहां पहुंचे और पहले किसी बात को लेकर बकझक हुई फिर युवकों ने उसे जमकर पीट दिया। इधर, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

कुंडा पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


