
Deoghar: सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम शशि मरांडी है जो बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के छातन गावं का रहने वाला है।

घायल के परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से बाइक से बाजार जा रहा था। उसी दौरान बेसकीटांड़ के पास एक बोलेरो वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गयी है।


