
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना राजकुमार दास, दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बाबुपुर निवासी मुन्ना कुमार, कटकी देवी और अनन्या कुमार के नाम शामिल हैं।

सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



