
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है।

7 घंटे चली पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया। ईडी अधिकारियों के साथ ही हेमंत राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।



