
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन इलाके से एक बाइक की चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर काटर टाउन सुशिला गली निवासी विशाल कुमार सिंह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि वह बम्पास टाउन स्थित एक विवाह भवन के गली में अपनी पैशन प्रो बाइक लगाकर कुछ काम से अंदर गया था। थोड़ी देर बाद जब बाहर निकला तो देखा की बाइक गायब है।

आसपास खोजबीन भी किया लेकिन बाइक नहीं मिली। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर बाइक की खोजबीन में जुट गयी है।


