
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गए।

घायल होने वाले में एक पक्ष के लालू राम व राखी कुमारी जबकि दूसरे पक्ष के रघुनंदन रमानी, अयोध्या देवी व नंद लाल राम शामिल है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

यहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लालू की बकरी रघुनंदन के घर के अंदर घूस गई।
बकरी घुसने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई। इसके बाद बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर धारदार हथियार से वार किया गया।
जिससे दोनों पक्षों के लोगों के सिर व हाथ में गहरा जख्म हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।


