
Deoghar: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी मामले में संलिप्त 08 आरोपितों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

गिरफ्तार होने वालों में बबलू मंडल, ज्ञानंद कुमार मंडल, हिरालाल मंडल साकिन गोंदलवारी थाना सारवां, अनुप दास साकिन वभनकुंड, गोपाल दास साकिन रंगामटिया पथरड्डा ओपी थाना सारठ के रहने वाले हैं। इन साइबर आरोपितों को सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल से गिरफ्तार किया गया।

इनमें से दो अभियुक्तों के पास से जब्त 02 मोबाइल नंबर पर प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है। इन सभी के पास से 09 मोबाइल फोन व 09 सिम कार्ड बरामद किया गया है। इन सबों ने पुलिस को बताया कि बैंक कस्टमर को उनके व्हाट्सअप के माध्यम से फोर्ड लिंक भेजकर आनलाइन ठगी का शिकार बनाते है।
साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार साइबर आरोपितों को पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


