
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र से मारपीट की घटना सामने आई है।

पहला मामला कुंडा थाना में मारपीट कर जख्मी करने व मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त करने का दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के कुसुमडीह निवासी सुशीला देवी के बयान पर दर्ज मामले में गांव के ही मुक्ति यादव व उसकी पत्नी गीता देवी को आरोपित बनाया गया है। जिक्र है कि पीड़िता अपने घर के पास बैठी थी। उसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। ईंट चलाकर पीड़िता के पति का बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे लगभग तीन हजार रुपये की क्षति हुई। मना करने पर आरोपितों ने पति, बेटा सहित पीड़िता के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया।

दूसरा मामला भी कुंडा थाना में ही मारपीट कर जख्मी करने का दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के कुसुमडीह निवासी गीता देवी के बयान पर दर्ज मामले में गांव के ही श्रीकांत यादव, मनोज यादव, कैलाश राउत, इंद्रावती देवी व सुशीला देवी को आरोपित बनाया गया है। दर्ज मामले में जिक्र है कि 11 जून की शाम सभी आरोपित उसके घर पहुंचे और पीड़िता का दिव्यांग पति के साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पहुंची पीड़िता के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
वहीं, कुंडा थाना क्षेत्र के बसमत्ता मोहल्ला निवासी संतोष मंडल के बयान पर घर में घुसकर तोड़फोड़ व छिनतई करने का मामला दर्ज किया गया है। कुंडा थाना में दर्ज मामले में मोहल्ला के ही मंटु साह सहित तीन-चार अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। जिक्र है कि आरोपित जबरन उसके घर में घुस गया। घर के अंदर रखा सामान तोड़ने फोड़ने लगा। पीड़ित के मां ने जब इसका विरोध किया तो उसके गले से चांदी की सिकड़ी छीन लिया। जिसकी कीमत चार हजार रुपये आंकी गई है। पीड़ित के साथ भी मारपीट की गई। हो-होल्ला सुनकर जब आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे तो आरोपित घटनास्थल से भाग गया।
तीनों मामले में पुलिस छानबीन करने में जुटी है।



