
Deoghar: बिहार प्रांत के सहरसा की रहने वाले 62 वर्षीय माबतो देवी की मौत हो गई है। इस बावत मृतका का पुत्र प्रीतम कुमार ने बताया कि वह अपनी मां और एक रिश्तेदार श्यानंदन प्रसाद के साथ जामाताड़ा अनुमंडल कार्यालय आया था। यहां मां का पेंशन का काम कराने आया था।

वापस सहरसा जाने के क्रम में जसीडीह स्टेशन पहुंचने के दौरान मां की तबीयत अचानक खराब हो गई। आरपीएफ की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि उसकी मां को सांस फूलने की बीमारी थी। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए स्वजन अपने साथ ले गए।



