
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड के राजेन्द्र नगर निवासी एक रिटायर्ड प्रोफेसर से 40 हजार रूपये की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर भागलपुर के एसएम कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर अभय कुमार पांडेय ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। बताया जाता है कि उनके फोन पर समधी बनकर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और कहा कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। उसे इलाज के लिये 50 हजार रूपये चाहिये।

वह उसके झांसे में आकर 40 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिया। उनसे और रूपये की मांग की गयी तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इधर साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


