
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ले में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम किशोर महथा है।

बताया जाता है कि मृतक के माता -पिता कहीं गए हुए थे। मृतक किशोर अकेले घर पर था। कुछ घंटे बाद जब वे लोग वापस घर लौटे तो देखा कि उसका बेटा कमरे में फांसी के फंदे से झूल रहा है। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। पडोसी दौड़कर उसके घर पहुंचे और फांसी के फंदे से उतार कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की मां ने बताया कि उसकी शादी भी तय हो गया था। डॉक्टर के मृत घोषित करते ही परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।
इधर घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। इस मामले की छानबीन में जुट गई है।


