
Coochbehar: प्यार की खातिर एक बांग्लादेशी युवती (Bangladeshi Girl) अपनी प्रेमी से मिलने बॉर्डर क्रॉस (Crossed The Boarder) कर भारत में प्रवेश करने की कोशिश में BSF के हत्थे चढ़ गई। जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए साहेबगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

शनिवार की रात बीएसएफ की 129वीं बटालियन के जवानों ने बांग्लादेश से दिघलटारी सीमा के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते समय एक युवती को पकड़ा है। बांग्लादेशी युवती ने बताया कि वह बांग्लादेश सीमा पार कर भारत अपने प्रेमी से मिलने के लिए आई थी।

उसने बताया कि भारत के कूचबिहार जिले के तूफानगंज के एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में कब बदल गया, उसे पता नई चला। वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए बांग्लादेश सीमा पार कर भारत में घुस आई लेकिन उसे बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।
जवानों ने पकड़ी युवती को साहेबगंज पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


