
Deoghar: देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर स्थित खोरीपानन चौक के पास हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम 65 वर्षीय बिरनी देवी है जो रंगा गांव की रहने वाली है।

घटना की बात बताया जाता है की मृतका अपने पोते बबलू के साथ बाइक पर बैठकर बीमारी का इलाज कराने डॉक्टर के पास जा रही थी। इस दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए एक व्यक्ति ने बबलू के बाइक में धक्का मार दिया। बाइक में धक्का लगता ही बबलू और उसकी दादी सड़क पर गिर गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने बिरनी देवी को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।



