
Ranchi: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। इसमें बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इन राज्यों को नए अध्यक्ष मिले हैं उसमें पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल है।

बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी दी है। जिसके बाद बाबूलाल के खेमे में खुशी की लहर है। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने पर श्री बाबूलाल को बधाई का तांता लग गया है। गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी बाबूलाल मरांडी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर प्रदेश भाजपा में उर्जा का संचरण किया है।


