
Deoghar: मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं का नकदी व अन्य सामान बस के अंदर से चोरी कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मध्य प्रदेश के आगर जिला झोंटा गांव के लोग बस ये देवघर पूजा करने गए हुए हैं। उन लोगों ने बमबम बाबा पथ में सड़क किनारे बस को खड़ा किया था।

वहीं सामान बस में रखकर वे लोग पास के एक यात्री निवास में सोने के लिए चले गए। रात एक से डेढ़ बजे के बीच बस के अंदर रखा यात्रियों का सामान चोरी कर लिया गया। आठ-दस यात्रियों के बैग से करीब 1.75 लाख नकद व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

इनमें से गंगा राम का 41 हजार नकद और सुभान सिंह का 10 हजार नकद शामिल है। बाद मेंलोगों ने आकर देखा तो उनका थैला और नकद पैसा गायब है। इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बस की डिक्की खोलकर चोरी
उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले बस चालक बलराज सिंह ने नगर थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज बयान में बताया कि वह यूपी से बस से श्रद्धालुओं को लेकर देवघर पूजा कराने आये थे। भुरभुरा मोड़ के समीप धर्मशाला के समीप बस लगायी। श्रद्धालु धर्मशाला में आराम करने चले गये। वह बस में ही सो गये। सुबह देखा कि बस की डिक्की खोलकर चोरों ने यात्रियों का बैग, हलवाई का सामान, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चुरा लिये। केबिन में सह चालक का मोबाइल भी चुरा लिया। यात्रियों के बैग में देवदत्त शर्मा का आधार कार्ड भी था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।



