Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक अज्ञात कांवरिया की मौत हो गई। बताया जाता है लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात कांवरिया को देर रात एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। देर रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कांवरिया के मौत की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय बैधनाथ धाम ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है।



