
Giridih: गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के हरकटवा नदी के समीप शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमे से दो कि हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के पुलिस लाइन बरवाडीह स्थित जय माता दी मार्बल दुकान के मालिक अर्जुन साव किसी काम से गिरिडीह से खुखरा जा रहा था। उनके साथ कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही उनकी कार हरकटवा नदी के समीप पहुंची तो वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

इस घटना में अर्जुन साव कि मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसके साथी मनोज पटवन, राजकिशोर साव, और नारंगी साव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले की जानकारी खुखरा थाना प्रभारी को दी गई।
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में अपने वाहन से दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने अर्जुन साव को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


