
Deoghar: सड़क हादसे में घायल पांच लोगों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम उर्मीला देवी, मालती कुमारी, खुशबू कुमारी, जीतन कुमारी और ऑटो चालक चंदन कुमार हैं। घटना की बावत बताया जाता है कि सभी कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग से ऑटो से बासुकीनाथ पूजा करने जा रहे थे। उसी क्रम में तालझारी के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दिया।

जिससे इस घटना में ऑटो पर सवार सभी लोग घायल हो गये। वहीं धक्का मारने के उपरांत पिकअप चालक मौके पर वाहन लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।



