
Dumka: हंसडीहा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर चंद्रदीप मुरको नदी पुल के समीप दो बाइक के आपस में टकराने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक का शिनाख्त बिहार के बांका जिला के चुटिया गांव निवासी 50 वर्षीय मेघनाथ बिहारी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मेघनाथ बिहारी अपनी पत्नी के साथ बासुकिनाथ धाम से पूजा अर्चना कर अपने घर बांका (बिहार) जा रहे था।

वहीं थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी गोविंद चालक अपने बाइक(जेएच04ई5325) में देशी शराब लेकर बिक्री करने चंद्रदीप जा रहे थे। इसी क्रम चंद्रदीप मुरको नदी पुल के समीप एक बाइक ने दूसरे बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से मेघनाथ बिहारी अपने बाइक (बीआर 51जे 1951) लेकर सडक पर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी धर्मपत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद दूसरा बाइक सवार गोविंद चालक और उसकी पत्नी को मामूली से चोट आई है। दुर्घटना के बाद गोविंद चालक अपनी पत्नी को लेकर घटनास्थल से बाइक छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों की मदद से मेघनाथ बिहारी की पत्नी को इलाज के लिए नोनीहाट भेजा गया। घटना की जानकारी एएसआई मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंच दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर घायल महिला को पुलिस जीप में बैठाकर बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका ले गया।
इधर रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ हंसडीहा सड़क मार्ग के गम्हरियाहाट कुरुवाकिता मुख्य सड़क पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे युवक का घटनास्थल में ही मौत हो गया। जबकी बाइक के पिछे बेठी एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है। जबकि घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।



