
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग इलाके से दो किशोरी को गलत नियत से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर दोनों के परिजनों के द्वारा थाना में अलग- अलग मामला दर्ज कराया गया है।

थाना कांड संख्या 211/24 में किशोरी कि मां ने जसीडीह थाना क्षेत्र रामचन्द्रपुर निवासी चंदन राय पर अपनी नाबालिग को बहला – फुसलाकर शादी करने नियत से भाग कर ले जाने का आरोप में मामला दर्ज कराया है।

वहीं कांड संख्या 212/24 में महिला ने गलत नियत से नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गयी है।


