Deoghar: देवघर नगर निगम का मेयर पद के लिए चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। प्रत्याशी अपना दमखम लगा रहे हैं। हर रोज जनता के बीच पहुंच समर्थन मांग रहे हैं। लेकिन, जनता के इरादे इनके जीत-हार के दावे में बदलाव ला रही है।

दरअसल, चुनाव की शुरूआती दौर से देखें तो रीता चौरसिया बहुत ही मजबूती से देवघर मेयर पद के लिए आगे बढ़ रही थीं। भाजपा का समर्थन और महिलायों का भरोसा उन्हें जीत की करीब पहुंचा रहा था। लेकिन, अब तस्वीर बदल रही। अब मुकाबला करने के लिए अन्य प्रत्याशी भी टॉप पोजीशन पर खड़े हो गए हैं।

एक ओर रीता चौरसिया के खेमे में ही विरोध का सुर सोशल मीडिया के जरिये उजागर हो रहा। तो दूसरी ओर कछुए की चाल से आगे बढ़ रहे उमाशंकर सिंह लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे। प्रत्याशी रवि राउत भी लोगों के दिलों में जगह बना रहे। वहीं, बाबा बलियासे और रवि केशरी भी जनता के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
दिनों-दिन जनता की राय बदल रही। अंदाजा लगाया जा रहा है कि देवघर मेयर पद के लिए चतुर्थ कोणीय मुकाबला रीता चौरसिया, रवि राउत, उमा शंकर सिंह और बाबा बलियासे के बीच हो सकता है।
वहीं, अन्य प्रत्याशी जैसे डॉ . गौरव और सूरज झा भी कहीं पीछे नहीं हैं। पुरजोर ताकत के साथ वो भी आगे बढ़ रहे। रीता चौरसिया ने अपने जनसम्पर्क अभियान को और तेज कर दिया है।
इधर, कास्ट फैक्टर और राजनीति का संगम देवघर मेयर चुनाव 2026 को दिलचस्प बना रहा। हालाँकि, अभी भी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जनता किसे सरताज पहनाएगी ये चुनावी नतीजा ही बताएगा।



