जामताड़ा।

झारखंड के अब तक बचे हुये जिला जामताड़ा का पहला “कोरोना पाॅजिटिव” मरीज का सामने आना विशेष चिंता का कारण बन गया है।

जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के विक्रमपुर गाँव निवासी व्यक्ति जो कि विगत 8 मई को पश्चिम बंगाल आसनसोल के जमुड़िया से अपने घर विक्रमपुर आया था और गाँव वाले के सूचना पर प्रशासन द्वारा 19 दिनों से क्वारेंटिन सेंटर कुंडहित में था। उसका सैंपल जाँच के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया था जो कि पॉजिटिव पाया गया।

सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा उसे कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पताल उदलबनी लाया गया और दो सौ मिटर तक की दुरी को सील कर दिया गया।
एक पाॅजिटिव मामला प्रकाश में आने के बाद उक्त कोरेटाईन सेंटर में अन्य 52 लोगों पर भी कड़ी नजर में रखी जा रही है।
उपायुक्त जामताड़ा ने इन बातों की पुष्टि भी प्रेस वार्ता के माध्यम से कर दिया है। और अपील भी की गयी है कि लोग अनावश्यक परेशान ना हों और लाॅक-डाउन का सही रुप से पालन करें।


