
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान दुर्गाबाड़ी के पास पैदल चल रहा एक वृद्ध व्यक्ति टोटो के धक्का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम जागो राम है जो नगर थाना इलाके के कल्याणपुर का रहने वाला है। घटना के संबंध में कल्याणपुर निवासी संजय रवानी ने बताया कि वह बाजार से पैदल घर जा रहा था।

उसी क्रम में एक टोटो ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से टोटो चालक टोटो लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने टोटो चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।



