
Deoghar News : दीनबंधु स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद मामला बढ़ गया। दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक भड़क गया और स्कूटी चालक के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

देखते-देखते मारपीट जमकर मारपीट में बदल गयी। मोटरसाइकिल चालक गलती मानने के बजाय स्कूटी चालक की नाक पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा।

इससे स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट को रोका।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चालकों को अपने साथ थाने ले गयी।



