
Deoghar: देवघर में हुए अलग अलग सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गये।

पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के पास गुरूवार की सुबह की है। जहां एक बाइक सवार ने अधेड़ व्यक्ति को धक्का मार दिया और फरार हो गया।

इस घटना में दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी गणेश दास घायल हो गया।
घायल की पत्नी ने बताया कि बुधवार की शाम को एक सड़क हादसे में उसका पुत्र विष्णु दास गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। उसी के साथ दोनों पति- पत्नी सदर अस्पताल में थे।
बताया कि सुबह बेटा के सास और ससुर बस स्टेंड में उतरने वाले थे। उसे लेने वह बस स्टेंड गये थे। उसी दौरान एक बाइक सवार तेजगति से बाइक चलाते हुए आया और धक्का मारकर फरार हो गया।
पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिये टोटो के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
दूसरी घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास की है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल का नाम पवन कुमार है जो कटवन गावं का रहने वाला है। घायल पवन के पिता ने बताया कि वह बुधवार को 12 बजे रात को देवघर से घर आ रहा था। उसी क्रम में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।



