
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर छापेमारी कर पालोजोरी थाना इलाके से एक साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम चांद आलम है जो जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के कुमगढ़ा गावं का रहने वाला है। उसके पास से तीन मोबाइल, पांच सिम और चार एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। उसके पास से प्रतिबिंब एप में अपलोड किया गया दो फर्जी मोबाइल नंबर बरामद किया गया है। जिसकी साइबर थाना पुलिस जांच कर रही है।

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सारठ थाना क्षेत्र के गोपीबांध स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन एलटीडी कार्यालय के पीछे जंगल झाड़ी में कुछ साइबर अपराधी छिपकर अपराध को अंजाम देने में जुटे है। उक्त सूचना पर साइबर थाना प्रभारी कृष्णानन्द सिंह के नेतृत्व में सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार और पालोजोरी थाना प्रभारी घनश्याम गंझु को छापेमारी के लिये भेजा गया।
टीम ने छापेमारी कर आरोपी चांद आलम को दबोच लिया। पुछताछ में उसने पुलिस के समक्ष बताया कि वह फर्जी फोन पे, पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर ग्राहकों को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रीएट कराकर उसे रेनडम कर ठगी करते हैं।


