
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान स्थित पुलिस लाइन के पास बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम दीपक कुमार है जो बेलाबगान दुर्गाबाड़ी का रहने वाला है।

घटना की बाबत बताया जाता है कि वह बुधवार की सुबह घर से बाजार की ओर बाइक से जा रहा था। इस दौरान बेलाबागान पुलिस लाइन के पास एक कुत्ता बाइक से टकरा गया उसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे भर्ती कर दिया।


