
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके में एक महिला के गले से लगभग आठ लाख रूपये के मंगलसूत्र की छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

मामले को लेकर कर्नाटक राज्य के बैंगलोर के टेलिकॉम लेवट थाना बेड्रा हलली निवासी आरके सुधा ने कुंडा थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि 24 नवंबर को बाबा धाम में पूजा करने के उपरांत नौलक्खा मंदिर घूमने पहुंची थी।

घूमने के उपरांत अपने वाहन में बैठने ही जा रही थी की उसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति काले रंग का जैकेट पहने हुए था और मैरून रंग का टी-शर्ट पहने हुए था। उसके गले से 100 ग्राम वजन के सोने का मंगलसूत्र छिनतई कर फरार हो गया। कुंडा पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।



