नई दिल्ली: यदि आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो उसे आज ही निपटा लें, क्योंकि बैंक 28 अगस्त से लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। दरअसल अगस्त महीने के आखिरी दिनों में छुट्टियों की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं।

कल 28 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 29 अगस्त को रविवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, 30 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व है, जिसकी वजह से श्रीनगर, चेन्नई, गंगटोक, अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ आदि शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, महीने के आखिरी दिन 31 अगस्त को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कृष्ण अष्टमी की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक लगातार पांच दिन बंद रहे थे। मुहर्रम के अवसर पर 19 अगस्त को नई दिल्ली, अहमदाबाद, बेलापुर, पटना, भोपाल, अगरतला, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, रायपुर, रांची, श्रीनगर, मुंबई और नागपुर जैसे इलाकों में बैंक बंद रहे।
20 अगस्त को बेंगलुरु, कोच्चि, चेन्नई, तिरुवंतपुरम में ओणम के मौके पर बैंक बंद थे। वहीं, 21 अगस्त को थिरुवोनम की छुट्टी रही, जबकि 22 अगस्त को रविवार का अवकाश रहा और 23 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर कोच्चि, तिरुवंतपुरम और केरल के इलाके में बैंकों में छुट्टी थी।
इन्हे भी पढ़ें:
- कौन हैं 15 वर्षीय उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं
- Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के SP बदले
- वकालत छोड़ गाज़ीपुर का युवक बना ड्रग्स सरगना, दिंडोशी पुलिस ने 1.28 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार
- Deoghar: नगर थाना पुलिस का विशेष अभियान, लाल वारंटी समेत पांच गिरफ्तार
- तीन लाख की साइबर ठगी में Deoghar से एक आरोपित हिरासत में, Mumbai Police कर रही पूछताछ



