
Deoghar: जिले के रखिया थाना क्षेत्र के अचोटा गावं के पास सोमवार कि सुबह बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का नाम सुरेश ठाकुर है जो रिखिया थाना इलाके के अचोटा गावं का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि सुरेश नगर थाना स्थित दर्शानीय मोड़ के पास सैलून चलाने का कार्य करता है। सोमवार कि सुबह वह बाइक से सैलून खोलने जा रहा था। गावं से करीब दो सौ मीटर दूर गया ही था कि अचानक एक कुत्ता दौड़ कर बाइक के निचे आ गया। जिस वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया।

इस घटना में उसका दाहिना पैर जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।


