
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में पिछले तीन माह से इलाजरत सड़क हादसे में घायल अज्ञात महिला की शनिवार को मौत हो गयी।

उसके शव का स्थानीय पुलिस द्वारा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के उपरांत पहचान के लिये 72 घंटे के लिये शव गृह में रखा गया है।

बताया जाता है कि अज्ञात महिला को तीन माह पूर्व इलाज के लिये घायलावस्था में भर्ती किया गया था।
शनिवार को उसकी मौत हो गयी।



