
Deoghar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मधुपुर रांगा सिरसा के मैदान में जनसैलाब को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री के संदेश के बाद मधुपुर और सारठ विधानसभा में भाजपा का जलवा दिखने लगा है। पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है। मधुपुर और गोड्डा से संथाल की 18 सीटों को प्रधानमंत्री ने साधने का प्रयास किया है।

पीएम के भाषण में आदिवासियों की दयनीय दशा, विदेशी घुसपैठ, आदिवासियों की घटती आबादी, डेमोग्राफी चेंज और रोटी,बेटी, माटी की सुरक्षा देने की गारंटी देकर संथाल परगना के लोगों के बड़ा संदेश देने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एससी, एसटी और ओबीसी को एकजूट रहने की बात कही। एससी,एसटी और ओबीसी के अंदर जो जातियां है उन्हें एकजूट रहने को कहा।

उन्होंने भाषण में साफ संदेश दिया कि झारखंड की जनता की रक्षा, आदिवासियों की रक्षा, उनके जल, जंगल, जमीन की रक्षा सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। बहू बेटियों की इज्जत पर चिंता जतायी।
प्रधानमंत्री की सभा में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ से क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। सारठ और मधुपुर के प्रत्याशी तो भाजपा की जीत सुनिश्चित मान रहे हैं। इधर, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से चाणक्य की भूमिका निभा रहे। संथाल परगना समेत पूरे झारखंड में भाजपा की गढ़ मजबूत करने में डॉक्टर निशिकांत दुबे कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते।
मधुपुर और गोड्डा में आयोजित हुए पीएम मोदी की सभा के लिए भी डॉ. दुबे की भूमिका अहम रही।अब देखना है मधुपुर और सारठ की भीड़ भाजपा के वोट में बदल पाती है या नहीं !


