
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर के पास स्थित फुटओवर ब्रिज के सटे दुर्गा आश्रम के पास सोमवार को ब्रिज का प्लास्टर टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर एक दुकानदार घायल हो गया। घायल लक्ष्मण कुमार को इलाज के लिए मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।

वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक झौंसागढ़ी मोहल्ले का रहने वाला है। वहां वहां से मनिहारी का दुकान चलाता है। बताया जाता है कि दिन में वह दुकान में बैठा था। इस दौरान अचानक उसके उपर पास में बने फुट ओवरब्रिज का प्लास्टर टूटकर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। जानकारी हो कि यहां से हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते-जाते हैं ऐसे में यहां हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में फुटओवर ब्रिज को मरम्मत करने की जरूरत है।



