
Deoghar: देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र से अवैध रूप हो रही मवेशी तस्करी का उदभेद्न बुढई पुलिस ने किया है। सोमवार की सुबह पुलिस ने मवेशी से लदे 3 वाहनों को जब्त किया है। जिसमें गाय, बछड़ा सहित 59 पशुओं को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस द्वारा पशु व्यापारी, चालक और वाहन के मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं 9 अभियुक्तों को बुढई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीन वाहन में मवेशियों को बिहार के चकाई, झारखंड के देवघर जिला के देवीपुर, बुढई और मारगोमुंडा के रास्ते बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में बुढई पुलिस को गुप्त सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस ने बुढ़ई बाजार के मुख्य सडक पर वाहन चेकिंग चलाया। संदेह के आधार पर तीन वाहन को पुलिस ने रोका। वाहन के चालक से पूछताछ के बाद संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। वाहन में लदे मवेशी से संबधित कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किए जाने पर पुलिस ने सभी तीन वाहन के चालक व वाहन में सवार मवेशी मालिकों को तुंरत हिरासत में लिया। सभी मवेशी को पुलिस ने देवघर के झोसागढ़ी स्थित गौशाला को सौप दिया है ।
पुलिस ने बताया कि पशु तस्करों के द्वारा मवेशियों को इस प्रकार झुंड बनाकर मालवाहक वाहन में रस्सी से बांधकर लोड किया गया था । गोवंश को अनावश्यक पीड़ा हो रही थी। साथ ही पशु चिकित्सा पदाधिकारी का वैद्य प्रमाण पत्र भी नहीं मिला। पशुओं का चिकित्सीय जांच और परिवहन आदेश पत्र भी नहीं मिला। वाहन में पशुओं का चिकित्सा सहायता साधन का बक्सा भी नहीं था। मवेशियों को वाहन में चढ़ाने और उतारने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। आपातकाल स्थिति में पशुओं की चारा और पेयजल, प्रकाश और वायु की भी व्यवस्था नहीं थी।
जांच में इन सभी चीजों की नहीं पाए जाने पर पुलिस के द्वारा विधिवत तीनों वाहनों और पशुओं को जप्त किया गया ।


