
Ranchi : झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

आयकर विभाग की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास समेत आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम सुबह से ही इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर स्थित सुनील श्रीवास्तव के आवास पर आयकर विभाग ने सुबह-सुबह दबिश दी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आयकर विभाग किस मामले में यह छापेमारी कर रहा है।


