इटली।
कोरोना वायरस ने दुनिया में काफी तबाही मचाई है। देश-विदेश में लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। नाते-रिश्तों पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए कोरोना काल खुशियां लेकर आया। ऐसा ही एक मामला इटली के वेरोना से सामने आया है। जहां दो सिंगल लोगों के लिए कोरोना प्यार का सौगात लेकर आया है।
आईये आपको भी बताते हैं इनकी अजब लव की गजब स्टोरी:-
दरअसल, कोरोना महामारी के कारण इटली में लॉकडाउन लगाया गया। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में ही कैद थे। 38 साल के मिशेल डीऐपलॉस और 40 साल की पाओला अग्नेली भी घर में ही थे। दोनों की नजर घर की बालकनी में एक-दुसरे से मिली। इसके बाद इनका प्यार परवान चढ़ा और अब दोनों शादी करने वाले हैं।
मिशेल डीऐपलॉस और पाओला अग्नेली दोनों एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों की बालकनी में मुलाकात हो गई।
द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी कॉलोनी में एक कॉन्सर्ट हुआ था। इस कॉन्सर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग करते हुए सभी अपने घर की बालकनी से म्यूजिक एन्जॉय कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में आँखें चार हुईं और दस हफ्ते के लॉकडाउन में उनकी बातचीत काफी बढ़ गई, जो प्यार में बदल गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अब ये कपल शादी करने वाला है। दोनों की अपार्टमेंट की बालकनी से ही शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंच गई। अब ये दोनों अपार्टमेंट की छत पर शादी का आयोजन करने जा रहे हैं।
मिशेल डीऐपलॉस के मुताबिक, पाओला को बालकनी में देखते ही उन्हें प्यार हो गया था। असल में इससे पहले बिजी लाइफ शिड्यूल के कारण लोगों को पड़ोसियों की कोई जानकारी भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला कि उनके आसपास आखिर रहता कौन है? पाओला को देखने के बाद उसे इंस्टाग्राम पर सर्च किया गया। बात बातचीत से आगे बढ़ी और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।
आसपास के लोगों के बीच उनकी लव स्टोरी के काफी चर्चे हैं।