
Deoghar: टोटो के धक्के से गंभीर रूप से घायल मनीगढ़ी गांव निवासी 45 वर्षीय सहदेव वर्मा की मौत इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में रोशन पहाड़ी के समीप हो गई। स्वजनों ने बताया वह शौच करने नदी की ओर गए थे। वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच मनीगढ़ी ग्रीनगोला के समीप पीछे से टोटो ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक की सलाह पर सहदेव को एंबुलेंस से इलाज के लिए धनबाद ले जा रहे थे। इलाज के लिए बहार ले जाने के क्रम में रौशन पहाड़ी के समीप उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंपा दिया गया। इधर ग्रामीणों के द्वारा टोटो चालक को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस टोटो जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक अपने पीछे पत्नी एक पुत्री व पुत्र को छोड़ गया है। घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


