
देवघर: गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे आज देवसंघ स्थित सांसद सेवा शिविर पहुंचे। जहां सांसद निशिकांत के सौजन्य से उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना मरीजों व उनके परिजनों के लिए भोजन तैयार किया जाता है।

सांसद ने शिविर में जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही देवसंघ स्थित समाधि स्थल में डॉक्टर सांसद निशिकांत दुबे ने वृक्षारोपण भी किया। मौके पर सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इस महामारी में जनता के लिए तत्पर है और हमेशा रहेगा। हालांकि अब पूरे देश में कोरोना के केसेस कम हो रहे हैं, झारखंड में भी कोरोना संक्रमण कम हुआ है। लेकिन यह सेवा अभी बदस्तूर जारी रहेगी।

बता दें कि कोविड-19 के मरीज़ों व उनके परिजनों को भोजन मुहैया कराने का काम सांसद निशिकांत दुबे के सौजन्य से सांसद सेवा शिविर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।

निशिकांत दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से इस महामारी में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कोरोना मरीजों के लिए मदद पहुंचाने का काम कर रहे है ऐसे में सभी धन्यवाद के पात्र हैं।


