
Godda: महागामा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह राजनीतिक माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटी हैं। यही वजह है कि दीपिका पांडेय सिंह लोगों से घर घर जाकर मिल रहीं। लगातार उनके द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को भी अभियान के तहत दीपिका पांडेय सिंह ने महादेवबथान चौक पर बजरंगबली मंदिर में प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। उनके इस दौरे में भैसावरन कुरुम टोला, लहठी सह बंगाली टोला, बैजनाथपुर, गोरंटीह, पंचगाछी, बारेडीह, घाट गम्हरिया, दुर्गापुर, घाट भगाबांध, माल भागाबांध, सरवा, करनु, डकैता, लुकाटोला करनू, पथरकानी, बेलटिकरी और घोसपुर जैसे गांव शामिल थे।

दीपिका पांडेय सिंह के समर्थन में लहठी में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा।
इन कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में निर्मल साह, मुकेश कुमार साह, राजीव साह, सचिन साह, विभीषण साह, सुरेश साह, संजय साह, गंगा साह, गणेश साह, चंदन साह, शुदामा साह, और अशोक साह आदि शामिल थे।






सभी नव-शामिल कार्यकर्ताओं ने यह विश्वास जताया कि झारखंड में पुनः महागठबंधन की सरकार बनेगी, जो जनहित और विकास के कार्यों को प्राथमिकता देगी। दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मंत्री कार्यकाल में महागामा और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है।
इस अवसर पर दीपिका पांडेय सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि महागामा का विकास और जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जनहित के कार्यों को और अधिक गति देंगे और क्षेत्र के हर व्यक्ति के हित के लिए काम करेंगी।


