
Ranchi : देवघर एसपी के लिए सरकार द्वारा इलेक्शन कमीशन को तीन आईपीएस के नाम का पैनल भेजा गया है।

बता दें कि 29 अक्तूबर को ही इलेक्शन कमीशन ने अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी के पद से हटाने का आदेश दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के आदेश का अनुपालन नहीं किया था। आदेश के तीन दिन बाद भी गृह विभाग ने अधिकारियों का पैनल चुनाव आयोग को नहीं भेजा गया और अजित डुंगडुंग देवघर एसपी के पद पर बने हुए थे।

आदेश का अनुपालन नहीं होने पर इलेक्शन कमीशन ने रविवार को फिर राज्य सरकार को रिमाइंडर भेजा था। जिसके बाद देवघर एसपी के लिए तीन आईपीएस के नाम का पैनल कमीशन को भेजा गया।
जानकारी हो कि देवघर एसपी ने देवघर एसडीपीओ को चार्ज सौंप दिया है।


