Ranchi: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का कल देर रात दिल्ली में असामयिक निधन हो गया। मुख्य सचिव की बेटी दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी।
बताया जा रहा कि सिर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सुखदेव सिंह की बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध है और उनमें शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट करके शोक जाताया है।